धर्मशाला: जहरीले तेल में बना खाना खाने से हुई चार लोगों की मौत, फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट में खुलासा

--Advertisement--

फोरेंसिक विभाग की ओर से पुलिस को सौंपी गई रिपोर्ट में खाद्य तेल में जहर के लक्षण मिले हैं। इस जहरीले तेल का प्रयोग होने के कारण ही एक ही परिवार के छह सदस्य बीमार हुए थे। इनमें से चार की मौत हो गई।

व्यूरो रिपोर्ट

विकास खंड धर्मशाला की घियाणा कलां पंचायत में एक ही परिवार के चार लोगों की हुई मौत मामले में रसोई घर में प्रयोग होने वाले खाद्य तेल में जहर के लक्षण पाए गए हैं। जिस-जिस सब्जी में इस तेल का प्रयोग हुआ है, वह भी विषैला बन गया। यह खुलासा फोरेंसिक लैब से आई प्रारंभिक रिपोर्ट में हुआ है।

फोरेंसिक विभाग की ओर से पुलिस को सौंपी गई रिपोर्ट में खाद्य तेल में जहर के लक्षण मिले हैं। इस जहरीले तेल का प्रयोग होने के कारण ही एक ही परिवार के छह सदस्य बीमार हुए थे। इनमें से चार की मौत हो गई, जबकि दो अभी भी बीमार चल रहे हैं।

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के राज से धीरे-धीरे पर्दा उठने लगा है। पुलिस इस जांच में जुट गई है कि तेल में किसी न जहर मिलाया या यह पहले से ही जहरीला था।

गौर रहे कि घियाणा कलां पंचायत के एक परिवार की हालत खाना खाने के बाद 30 जुलाई को बिगड़ गई थी। परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, लेकिन 31 जुलाई को परिवार के सभी सदस्य फिर से बीमार हो गए और सभी को गंभीर हालत में टांडा पहुंचाया गया। जहां पर अशनील कुमार और उनकी पत्नी सुमना देवी को गंभीर हाल में लुधियाना रेफर किया गया।

इसी बीच रास्ते में चार अगस्त को अशनील की मौत हो गई, जबकि कुछ दिन उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर सुमना देवी को भी टांडा वापस भेज दिया, जिसने 15 अगस्त को दम तोड़ दिया।

इसके बाद परिवार के तीसरे सदस्य मोहिंद्र सिंह ने भी 16 अगस्त को दम तोड़ दिया, जबकि 18 अगस्त को परिवार के चौथे सदस्य बुजुर्ग महिला की भी मौत हो गई थी।

डीएसपी कांगड़ा – अंकित शर्मा – अंकित शर्मा

फोरेंसिक लैब से आई प्रारंभिक रिपोर्ट में खाद्य तेल और उससे बने अन्य पदार्थों में जहर के नमूने पाए गए हैं। तेल में यह जहर कहां से और कैसे आया, अब इसकी जांच पड़ताल की जाएगी। वहीं मौत के असली कारणों का पता अंतिम रिपोर्ट के बाद ही आएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

काँगड़ा में दर्दनाक हादसा, मशीन में हाथ फंसने से पेपर मिल कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र स्थित जसर पेपर मिल...

मंत्री के दौरे से पहले खुली PWD की नींद: गड्ढों को मिट्टी और पत्थरों से भरा, जनता में भारी रोष

हिमखबर डेस्क सोलन-सुबाथु मार्ग पर एक बार फिर लोक निर्माण...

हिमाचल के खिलाडिय़ों को सम्मान, शिक्षा मंत्री ने पोर्टमोर में नवाजे 125 पदक विजेता

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार खेलों के विकास, खिलाडिय़ों को बेहतर...