धर्मशाला के कोचिंग सेंटर में आयकर विभाग ने दी दबिश, पढ़ें पूरा मामला

--Advertisement--

Image

धर्मशाला-राजीव जस्वाल

जिला मुख्यालय धर्मशाला के कचहरी चौक के साथ लगते एक कोचिंग सेंटर में सोमवार को आयकर विभाग ने दबिश दी। दिन में करीब 11 बजे आयकर विभाग की चंडीगढ़ से टीम पहुंची। तक देर रात तक कोचिंग सेंटर में जांच चल रही थी। जिस समय आयकर विभाग के अधिकारियों ने कोचिंग सेंटर में दबिश दी, उस समय विद्यार्थी पहुंच गए थे।

टीम के पहुंचते ही सेंटर प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को वापस भेज दिया और आगामी आदेश तक सेंटर में न आने के लिए कहा है। संस्थान प्रबंधन के सभी दस्तावेजों की जांच सोमवार देर रात तक जारी रही। कचहरी चौक के साथ लगते इस कोचिंग सेंटर में मुख्य रूप से नीट व जेईई का प्रशिक्षण दिया जाता है। दो वर्ष पूर्व यह सेंटर नगर निगम धर्मशाला के नियमों का उल्लंघन कर अनधिकृत स्थलों पर होर्डिंग लगाने के लिए चर्चा में आया था।

सूत्रों के अनुसार उक्त कोचिंग सेंटर प्रबंधन के खिलाफ आरोप लगा है कि दो-तीन साल में ही बड़ा हास्टल व कोचिंग सेंटर कैसे बना लिया है। तीन-चार साल पहले कोचिंग सेंटर किराये के भवन में चलता था और तीन-चार कमरों में ही सेंटर का संचालन होता था। अब कोचिंग सेंटर का अपना भवन होने के साथ-साथ छात्रावास भी बन गया है।

चंद ही सालों में करोड़ों रुपये की संपत्ति जुटाने पर संदेह होने पर सोमवार को कोचिंग सेंटर में आयकर विभाग की टीम चंडीगढ़ से पहुंची है। जिला आयकर विभाग के अधिकारियों ने इस मामले में किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से मना किया है। उनका कहना है कि चंडीगढ़ से विभागीय टीम ने दबिश दी है और जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...