धर्मशाला की पैराग्लाइडिंग साइट इंद्रुनाग में पेड़ पर फंसा पायलट और पर्यटक, दोनों को आईं चोटें

--Advertisement--

Image

पैराग्लाइडिंग साइट इंद्रुनाग पर गुजरात के पर्यटक को लेकर उड़ा एक पैराग्लाइडर पायलट हवा के तेज झोंके से संतुलन खोने के बाद पेड़ से अटक गया। इसके चलते दोनों को चोटें आई हैं। पेड़ पर अटके पायलट और पर्यटक को पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर उतारा है। 

धर्मशाला- राजीव जसबाल

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग साइट इंद्रुनाग पर बुधवार को एक और बड़ा हादसा होने से टल गया। गुजरात के पर्यटक को लेकर उड़ा एक पैराग्लाइडर पायलट हवा के तेज झोंके से संतुलन खोने के बाद पेड़ से अटक गया। इसके चलते दोनों को चोटें आई हैं।

पेड़ पर अटके पायलट और पर्यटक को पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने बचाया। बुधवार को इंद्रूनाग साइट से पैराग्लाइडर पायलट ने गुजरात के पर्यटक के साथ टेंडम उड़ान भरी। इस दौरान पायलट लैंडिंग साइट की ओर जा रहा था तो तेज हवा के झोंके के चलते पायलट का संतुलन बिगड़ा। इस कारण पैराशूट दाड़नू के जंगलों में चीड़ के पेड़ पर फंस गया।

गौर रहे कि इससे पहले पिछले माह भी एक सहायक पैराग्लाडर को धक्का लगाती बार उसमें फंसकर हवा में उड़ गया था। इसके बाद थोड़ी दूर जाने के बाद वह करीब 400 मीटर ऊंचाई से नीचे गिर अपनी जान गंवा चुका है।

अग्निशमन विभाग धर्मशाला के फायर ऑफिसर स्वरूप कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दाड़नू में पैराशूट क्रैश होकर चीड़ के पेड़ पर अटक गया है। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर पायलट तथा पर्यटक का बचाया।

सदर थाना धर्मशाला प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पायलट तथा पर्यटक सुरक्षित हैं। इस संबंध में कोई भी मामला थाना में दर्ज नहीं किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...