धर्मशाला: एक छत के नीचे दिखेंगे पुराने स्मारकों के चित्र, कांगड़ा कला संग्रहालय में लगेगी प्रदर्शनी

--Advertisement--

धर्मशाला के कांगड़ा कला संग्रहालय में पुरातत्व विभाग के सौजन्य से विश्व धरोहर सप्ताह के तहत दुर्लभ तस्वीरों की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

हिमखबर डेस्क

लोगों को केंद्रीय संरक्षित स्मारकों की दुर्लभ तस्वीरें अब एक छत के नीचे देखने का मौका मिलेगा। धर्मशाला के कांगड़ा कला संग्रहालय में पुरातत्व विभाग के सौजन्य से विश्व धरोहर सप्ताह के तहत दुर्लभ तस्वीरों की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

इसमें हिमाचल की ऐतिहासिक इमारतों के पुराने और नए चित्रों का प्रदर्शित किया जाएगा। विश्व धरोहर सप्ताह के तहत 16 से 18 नवंबर को कांगड़ा कला संग्रहालय धर्मशाला में चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें कोई भी प्रदेश वासी और पर्यटक आकर तस्वीरों को देख सकता है।

प्रदर्शनी में कांगड़ा, चंबा, शिमला, मंडी, कुल्लू सहित दूसरे जिलों की पुरानी इमारतों के फोटो को लगाया जाएगा। इसमें प्रदेश के पुराने किले, मंदिरों और भवनों की तस्वीरें रहेंगी। इससे लोगों को यह देखने को मिलेगा कि कब-कब इन भवनों और इमारतों की क्या स्थिति रही है।

कांगड़ा कला संग्रहालय इंचार्ज डॉ. रितू मलकोटिया के बोल

कांगड़ा कला संग्रहालय की इंचार्ज डॉ. रितू मलकोटिया ने बताया कि विश्व धरोहर सप्ताह के संग्रहालय में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के सौजन्य से प्रदेश में केंद्रीय संरक्षित स्मारकों की तस्वीरों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह प्रदर्शनी 16 से 18 नवंबर को संग्राहयल में लगाई जाएगी।

इसमें प्रदेश के पुराने भवनों, किलो और मंदिरों को तस्वीरों को प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से हम प्रदेश के जिलों में पुराने भवनों सहित मंदिरों और किलो की तस्वीरें देखकर जानकारी हासिल कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...