धर्मपुर नलवाड़ मेले का हुआ आगाज, ढोल नगाड़ों के बीच निकली भव्‍य शोभयात्रा; देवी-देवता हुए शामिल

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के धर्मपुर में मनाए जाने वाले छह दिवसीय नलवाड़ मेले का शुभारंभ हो गया है। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडलायुक्त मंडी राखिल काहिलो ने खूंटी गाड़कर और बैलों के पूजन के साथ आरंभ किया। इससे पहले माता शीतला मंदिर परिसर में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त राखिल काहिलो ने माथा टेका, उनके साथ एसडीएम धर्मपुर जोगेंद्रपाल मौजूद रहे।

देव मेले में आमंत्रित क्षेत्र के मुख्य देवता बाबा कमलाहिया सहित अनेक देवी-देवताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। शीतला माता मंदिर में पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा बाजार से होते हुए मेला स्थल तक गई। यात्रा में देवी-देवताओं सहित स्थानीय लोगों ने भाग लिया। ढोल नगाड़ों के बीच निकली यात्रा में लोग जमकर थिरके।

इस मौके पर मंडलायुक्त राखिल काहिलो ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं। यह मेले ही हमें अपनी संस्कृति से परिचित करवाते हैं और इनसे मेल मिलाप भी बढ़ता है। इसलिए इस तरह के आयोजनों को संजोकर रखना हमारा परम कर्तव्य है। मेले में खेलकूद प्रतियोगिताएं और कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर एसडीएम धर्मपुर जोगिंदर पटियाल, पंचायत प्रधान ज्योति, पुलिस टीम और अन्य गणमान्य लोगों ने शिरकत की। मेले का समापन नौ अप्रैल अतिरिक्त उपायुक्त मंडी रोहित राठौर करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...