धर्मपुर के संजय गुलेरिया और मनवीर सिंह को मिला डीजीपी डिस्क अवार्ड, समुचे क्षेत्र का मांन बढ़ाने पर खुशी का है माहौल

--Advertisement--

सरकाघाट – अजय सूर्या 

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के एक साथ दो पुलिस कर्मियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड मिला है। इस सम्मान के बाद पूरे विधानसभा क्षेत्र में खुशी का मोहोल हैं। मजेदार बात तो यह है कि दोनों ही पुलिस कर्मचारी अपनी बहादुरी और बेहतरीन सेवाओं के चलते इससे पहले भी यह अवार्ड प्राप्त कर चुके हैं।

धर्मपुर के गरली गांव में स्वर्गीय सूबेदार भूप सिंह और कौशल्या देवी के सुपुत्र उप निरीक्षक संजय कुमार गुलेरिया इस समय शिमला में कार्यरत हैं। संजय 20 फरवरी 1990 में प्रदेश पुलिस संचार एवं तकनीकी सेवा में प्रवेश पाया था। संजय गुलेरिया प्रदेश के दौरे पर आने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीतिज्ञो की सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

इसके पहले उन्होनें किन्नौर जिला के वांगतु कुल्लू जिला के शाट तथा सतलुज नदी में पाडछू झील के कारण आई बाढ़ के समय उत्कृष्ठ सेवाएं प्रधान की थी। जिनके लिए उन्हें वर्ष 2019 के गणतंत्र दिवस के दौरान महामहिम राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था।

धनराशि के मनवीर को मिल चुका है दोहरा अवार्ड

इस बार भी महामहिम राज्यपाल के हाथों डिस्क अवार्ड से सम्मानित होने वाले सधोट पंचायत के धनराशि गांव निवासी मनवीर सिंह पहले ऐसे पुलिस कर्मी है, जिन्हें एक नहीं बल्कि दो दो उच्च अवार्ड से नवाजा जा चुका है। मनवीर ठाकुर इस समय पंडोह पुलिस चौकी में बतौर मुख्य आरक्षी कार्यरत है।

इन्हें चिट्टा और एनडीपीसी एक्ट के करीब एक दर्जन मामले पकड़नें को लेकर महामहिम राज्यपाल के हाथों डीजीपी डिस्क अवार्ड से नवाजा गया है। उन्हें उत्कृष्ट सेवा पदक भी प्रदान किया जा चुका है। मनवीर सिंह ठाकुर को इससे पहले भी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने को लेकर बेस्ट आयु का अवार्ड मिल चुका है और अब तक कई बार प्रशस्ति पत्र भी मिल चुके हैं। मनवीर के पिता मनोहर लाल ठाकुर भी पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। बहन शिक्षिका के पद पर कार्यरत है।

रविवार को महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और डीजीपी संजय कुंडू द्वारा संजय गुलेरिया और मनवीर सिंह ठाकुर को डिस्क अवार्ड प्रदान करने पर विधायक चंद्रशेखर, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, जिला पार्षद वंदना गुलेरिया, मनीष शर्मा, पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह, कर्नल रूप चंद, पूर्व प्रधान सुरेंद्र बंधु, उप प्रधान दान सिंह ठाकुर आदि ने खुशी जताते हुए संजय गुलेरिया व मनवीर और परिवार को बधाई दी है साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते कहा की दोनों इसी प्रकार उत्कृष्ठ सेवाएं प्रदान करते रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...