शाहपुर – नितिश पठानियां
द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षा महाविद्यालय रैत में 11 जुलाई से 13 जुलाई 2024 तक तीन दिन का इंडक्शन प्रोग्राम बीबीए, बीसीए व् बी.कॉम के लिए करवाया गया। इस प्रोग्राम में तीसरे दिन डा. राकेश पठानिया (प्रिंसिपल गवर्नमेंट पी.जी.डिग्री कॉलेज, धर्मशाला) ने बतौर मुख्यतिथि व् डा. मदन गुलेरिया (कॉमर्स डिपार्टमेंट अध्यक्ष एवं बीबीए विभाग कोर्डिनेटर- गवर्नमेंट पी.जी.कॉलेज,धर्मशाला) ने बतौर अतिथि वक्ता शिरकत की।
कार्यक्रम का आरम्भ योगा मैडिटेशन व् दीप प्रज्वलन से किया गया। इस कार्यक्रम में मेमोरी एक्सरसाइज, पॉवर ऑफ़ इफेक्टिव रीडिंग, पॉवर ऑफ़ आई.टी.,इफेक्टिव एटिकेटस् एंड बॉडी लैंग्वेज फॉर स्टूडेंट्स इन कॉलेज आदि गति विधियाँ सम्मलित रहीं।
बीसीए के विभागाध्यक्ष राजेश राणा ने चोदह दिन की कार्यशाला ट्रांसफॉर्ममेटिका पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के बीबीए विभाग के नये सत्र की छात्रा सुहानी, शुभम एवं बीसीए शिवी व् बी.कॉम की ज्योति ने अपना अनुभव साँझा किया।
डा. राकेश पठानिया ने छात्र-छात्राओं को नए अवसरों, कठिन परिश्रम, समय प्रबंदन का जीवन में महत्व व अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
डा. मदन गुलेरिया ने छात्र-छात्राओं व् अध्यापकों को ज्ञान अर्जित करने के नवीन स्त्रोतो की भी जानकारी दी। उन्होंने जीवन में आगे बढ़ने एवं अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में दिवित्य एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने नृत्य भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के कार्यकारिणी निर्देशक डा. बी.एस.पठानिया ने मुख्यातिथि व छात्र-छात्राओं का धन्यवाद किया और ओरिएंटेशन एंड इंडक्शन प्रोग्राम के सफल आयोजन पर ख़ुशी जाहिर की।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारिणी निर्देशक डा.बी.एस.पठानिया, सभी विभागाद्यक्ष एवं सभी अध्यापक वर्ग उपस्थित रहे।

