द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षा महाविद्यालय रैत में छात्रवृति परीक्षा “उत्कृष्ट” का अयोजन किया गया

--Advertisement--

Image

रैत, नितिश पठानियां

द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षा महाविद्यालय रैत में छात्रवृति परीक्षा “उत्कृष्ट” का अयोजन किया गया l छात्रवृति परीक्षा में 150 छात्रों ने ऑनलाइन/ऑफलाइन माध्यम से हिस्सा लिया l

छात्रों को बीबीए के विभागाध्यक्ष मुकेश कुमार एवं बीसीए के विभागाध्यक्ष राजेश राणा ने बीबीए एवं बीसीए कोर्स के बारे में बताया   और टीपीओ मेघना पठानिया ने “करियर ओरिएंटेशन प्रोग्राम – दिशा ” के अन्तर्गत विभिन्न करियर अवसरों की जानकारी दी l

महाविद्यालय के कार्यकारिणी निर्देशक बी.एस. पठानिया जी ने भी छात्रों को सकारात्मक सोच रख्नने एवं उन के उज्जवल भविष्य के लिए जागरूक किया l उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी28 जुलाई तक परीक्षा का परिणाम कॉलेज की वेबसाईट के माध्यम से यां दूरभाष के माध्यम से भी जान सकते हैं l

वहीँ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त कोर्स “बीबीए एवं बीसीए” हेतु प्रवेश प्रक्रिया का आरम्भ  हो गयी है l जिन विद्यार्थियों ने जमा दो की परीक्षा दी है या फिर उत्तीर्ण कर ली है, वे विद्यार्थीं एडमिशन ले सकते हैं l जमा दो की परीक्षा में 75 फीसदी से अधिक अंक लेने वाले एवं एस सी/एसटी छात्रों को विशेष छूट दी जायेगी l

जिन विद्यार्थियों ने ग्रेजुएशन (आर्ट्स,साइंस,कॉमर्स)  की परीक्षा दी है या फिर उत्तीर्ण कर ली है वे “पीजीडीसीए” में एडमिशन ले सकते हैं l महाविद्यालय में लड़कों और लड़कियों के लिए होस्टल सुविधा भी उपलब्ध है l

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधन निर्देशक जी.एस. पठानिया और कार्यकारिणी निर्देशक बी.एस. पठानिया, प्रधानाचार्य बी.एस.बाघ, टी.पी.ओ मेघना पठानिया एवं सभी अध्यापकवर्ग मौजूद रहे l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...