
रैत-नितिश पठानियां
द्रोणाचार्य शिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में बीएड अंतिम सत्र के विद्यार्थयों के लिए द्रोणाचार्य की एससीए कमेटी द्वारा विदाई पार्टी का आयोजन किया गया I साथ ही शपथ समारोह का भी आयोजन किया गया। जिसमे विद्यार्थियों ने अच्छा शिक्षक बनने की शपथ ग्रहण की। इसमें महाविद्यालय के कार्यकारी निदेशक बीएस पठानिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की I
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर सरस्वती वंदना से की गई इस कार्यक्रम में बच्चों ने कई प्रकार की मनोरंजक गेम्स रखी थी और बीएड के जूनियर विद्यार्थयों ने अपने सीनियर के लिए डांस कर प्रस्तुति दी वहीँ महाविद्यालय के कार्यकारी निदेशक डा. बीएस पठानिया ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा की एक शिक्षक ही देश का निर्माता होता हैI
उसे अपनी कर्तव्य का ईमानदारी से पालन करना चाहिए और हमेशा समाज के कलयाणकारी कार्यों में भी भूमिका निभानी चाहिए उन्होंने कहा की एक शिक्षक एक अच्छा नेता होता है और विद्यार्थी उसी शिक्षक को अपना रोल मोडल मानते हैं जिनमें अच्छे गुण और चरित्र होता हैI
इस मोके पर विद्यार्थी डीजे पर भी खूब थिरके इस मोके पर महाविद्यालय प्रबंध निदेशक जीएस पठानिया ,कार्यकारी निदेशक बीएस पठानिया ,प्राचार्य बीएस बाघ ,शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रवीण कुमार शर्मा ,एचओडी सुमित शर्मा ,सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा I
