शाहपुर – नितिश पठानियां
द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षा महाविद्यालय रैत के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से 1 जून 2023 को “कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव ”-2023 का आयोजन महाविद्यालय कैंपस में किया गया l
कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में स्नातक (कंप्यूटर डिप्लोमा) और बीसीए, ऍमसीए, बीटेक/ बी.इ.(कंप्यूटर साइंस /आईटी) , बीएसई (कंप्यूटर साइंस/आईटी), ऍमएसई (कंप्यूटर साइंस/आईटी), बीबीए,ऍमबीए के लगभग 150 अभ्यर्थियों ने विभिन्न कंपनियों के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई I
रोजगार मेले में प्रतिष्ठित मल्टी नेशनल कंपनीस जैसे यूडीसी इंडिया टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड ,होपिंग माइंड ,एक्सेंट सलूशनस ,ओम लोजिस्टिक् एवं अन्य कंपनियों ने अभ्यर्थियों को 1.8 लाख से 5 लाख सलाना तक का पैकेज उपलब्ध करवायाl इस आयोजन में 75 अभ्यर्थियों को सक्षिप्त सूचि में रखा गया I
रोजगार मेले को सफल बनाने में महाविद्यालय प्रबंधन निर्देशक जी. एस. पठानिया और कार्यकारिणी निर्देशक डा.बी.एस.पठानिया, प्रधानाचार्य डा.परवीन शर्मा, टी.पी.ओ मेघना पठानिया,सभी विभागाद्यक्ष एवं अध्यापकवर्ग ने अपना योगदान दिया I

