शाहपुर – नितिश पठानियां
द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में एससीए ने मतदान के प्रति जागरूक करने लिए तथा वोट करने हेतु बीएड के प्रशिक्षुओं को शपथ दिलवाई। जिसमे सभी छात्रों ने संकल्प लिया कि सभी अपने मत के अधिकार का प्रयोग करेंगे तथा अपने आस पड़ोस में मतदान करने हेतु प्रोत्साहित करेंगे।
वहीं महाविद्यालय के कार्यकारिणी निदेशक डॉ बीएस पठानिया ने प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं तथा लोकतंत्र के महापर्व में किसी न किसी स्तर पर उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे मतदाता जागरूकता संदेश को अपने परिवार तथा अन्य लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करें ।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर द्रोणाचार्य कॉलेज के प्रशिक्षु छात्रों सहित समस्त प्रवक्ता मौजूद रहे।

