द्रोणाचार्य कॉलेज में बीबीए बीसीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी “उमंग” 2021 का हुआ आयोजन

--Advertisement--

Image

रैत- नितिश पठानियां

द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षा महाविद्यालय रैत में बीबीए और बीसीए के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी “उमंग” 2021का आयोजन किया गया l इस अवसर पर छात्र – छात्राओ द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्रबंधक निर्देशक जीएस पठानिया , प्रधानाचार्य बीएस बाग द्वारा दीप प्रज्वलन से की गई l

इसके अलावा नये छात्र – छात्राओ ने अपने गायन एवं नृत्य से सब को मंत्रमुग्ध कर दिया l इस दौरान मिस व मिस्टर फ्रेशर 2021 का चयन भी किया गया l इस में छात्र – छात्राओ ने भारतीय व पश्चिम परिधानों में मॉडलिंग कर दर्शकों का मन मोह लिया l

मिस्टर फ्रेशर का ताज अक्षित (बीसीए) व मिस फ्रेशर का ताज अनन्या (बीसीए) के सर सजा l इसके अलावा मिस बेस्ट ड्रेस कोड साक्षी (बीबीए) व मिस्टर बेस्ट ड्रेस कोड शिवांश (बीबीए), मिस बेस्ट वाल्क तनिषा (बीसीए) व मिस्टर बेस्ट वाल्क आदित्य राना (बीसीए), मिस्टर पर्सनालिटी संचित (बीबीए) मिस पर्सनालिटी प्रीती (बीबीए) रहे l

बीबीए की स्नेहा, मंजू, पर्तीक्षा, काजल,सेजल,गरिमा,पलवी,एकता एवं बीसीए से नंदन,साक्षी,श्रेया,आकांक्षा ,कशिश,शिल्पा ने नृत्य प्रस्तुत किये l सोहम,वंशिका,आदित्य ने गायन प्रस्तुत किया l कार्यक्रम के अंत में मिस्टर फ्रेशर एवं मिस फ्रेशर ने केक भी काटा एवं सभी ने प्रीति- भोज किया l

प्रधानाचार्य बीएस बाग ने भी छात्र – छात्राओ के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहाना की एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें दीं l

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक निर्देशक जीएस पठानिया , प्रधानाचार्य बीएस बाग, विभागाध्यक्ष बीबीए मुकेश शर्मा, विभागाध्यक्ष बीसीए राजेश राना एवं सभी अध्यापकवर्ग उपस्थित रहे l

मॉडलिंग के निर्णायक प्रो.शिखा, प्रो.क्रितिका, प्रो.अश्विनी रहे l सोहम, मुस्कान, वैशाली, वीरेंदर ने स्टेज का कार्यभार संभाला l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...