
_डॉ प्रवीण शर्मा ने संभाला बतौर प्राचार्य का पदभार_
रैत – (नीतीश)द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बीएस पठानिया का सेवानिवृत्ति का समारोह बहुत ही धूमधाम से मनाया गया । इस मौके पर प्रबंधक निदेशक जीएस पठानिया, कार्यकारिणी निदेशक बीएस पठानिया तथा समस्त स्टाफ के सदस्यों ने उन्हें सेवानिवृत्त होने पर शुभकामनाएं प्रदान की! उन्होंने अपने जीवन के 13 वर्ष के लगभग शिक्षा विभाग को सेवाएं प्रदान की जिसके लिए उन्हें समस्त महाविद्यालय के सदस्यों द्वारा धन्यवाद किया गया । सभी ने उनके सुखद भविष्य की कामना की ।
द्रोणाचार्य कॉलेज के प्राचार्य का पद भार सम्भालते हुए डॉ प्रवीण शर्मासाथ ही महाविद्यालय में डॉ प्रवीण शर्मा ने प्राचार्य के पद का कार्यभार संभाला। उन्होंने बताया कि संस्थान की तरक्की के लिए हमेशा बेहतरीन कार्य करेंगे। ताकि बच्चों व संस्था का विकास हो सके।इस मौके पर प्रबंधक निदेशक जीएस पठानिया ,कार्यकारिणी निदेशक बीएस पठानिया विभागाध्यक्ष सुमित शर्मा व समस्त शिक्षकों ने बधाई दी।
