दो साल बाद खुले आंगनबाड़ी केंद्र, हिमाचल के इस ज़िले में तिलक लगाकर किया नन्हे-मुन्नो का वेलकम

--Advertisement--

Image

ऊना- अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश में कोरोना महामारी के चलते आंगनवाड़ी केंद्र सहित सभी शिक्षण संस्थान बंद थे। प्रदेश सरकार ने स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानो को खोलने की अनुमति पहले ही दे दी थी। पर दो साल से बंद चल रहे आंगनवाड़ी केंद्र आज से खोले गए।

इसी के चलते ऊना जिला भर के करीब 1364 आंगनबाड़ी केंद्र करीब 2 साल के अरसे के बाद आज एक बार फिर से खोले गए। 2 साल बाद खुल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों में नौनिहालों ने पहली बार अपने स्कूल में कदम रखा। बच्चों के स्वागत के लिए बाल विकास परियोजना के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा भी अच्छे इंतजाम किए थे।

नन्हे-मुन्ने के स्कूल पहुंचने पर आरती उतारी गई, उन्हें तिलक लगाकर और फूल माला पहनाकर स्कूल में वेलकम कहा गया। इतना ही नहीं, बच्चों का दिल लगाने के लिए जहां बहुत सारे खिलौने जुटाए गए, वहीं उन्हें खाद्य सामग्री देकर भी घर जैसा माहौल बनाने का प्रयास किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...