दो युवकों से पकड़ा 31.71 ग्राम चिट्टा

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

जिला पुलिस नूरपुर द्वारा रचित चक्रव्यूह में नशा माफिया फंसता जा रहा है। जिला पुलिस नूरपुर ने डमटाल में दो अलग-अलग जगहों पर नशा तस्करों से चिट्टा बरामद किया है।

पहले मामले में चक्की खड्ड के नजदीक गौशाला में कर्ण कुमार निवासी विष्णुनगर से 8.45 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक अन्य मामले में बुआ दास निवासी बटाला के रिहायशी मकान से 23.26 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी नूरपुर अशोक रतन के बोल

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दो व्यक्तियों से अलग-अलग जगहों पर चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को अरेस्ट कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रैत में शिक्षा और विकास को नई दिशा, डे-बोर्डिंग स्कूल का शिलान्यास जल्द

रैत में 25 करोड़ के विभिन्न कार्य प्रगति पर...

कुलदीप सिंह पठानियां ने किया ई-कार्ट सेवा का उद्घाटन, जनसुविधा को मिलेगा बढ़ावा

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नगर परिषद द्वारा...

चंबा में बड़ा ऐलान: अक्टूबर 2026 तक शुरू होगा चंबा-चुवाड़ी सुरंग निर्माण

चंबा में विधानसभा अध्यक्ष ने किया नगर परिषद चंबा...