दो बाइकों की टक्कर में पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

ऊना जिले के बंगाणा के छपरोह खुर्द गांव में बाइकों की टक्कर में पिता-पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में भर्ती करवाया गया है।

वीरवार देर सायं त्रिलोक निवासी दवेड़ा तहसील बंगाणा बाइक पर पत्नी व बेटे के साथ ससुराल गांव औलिंडा जा रहा था। जब वह छपरोह खुर्द पहुंचा, तो मंदली की तरफ से बाइक सवार लक्की चौधरी निवासी झारखंड ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

त्रिलोक चंद बच्चे सहित गिर गया और उसे व कृष को चोटें आईं। आरोपित बाइक चालक लक्की चौधरी भी घायल हो गया। राहगीरों ने घायलों को निजी वाहनों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां पहुंचाया।

क्या कहते हैं अधिकारी

एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित बाइक चालक लक्की के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, मिडल ईस्ट के बिगड़े हालात पर होगी चर्चा

 हिमखबर डेस्क  प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के सभी...

फिर चर्चा में सिरमौर की अनोखी शादी || दो भाइयों की पत्नी बनने वाली है मां, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अनोखी शादी...

दर्दनाक हादसा || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पत्रकार विनोद कुमार की मौत

हिमखबर डेस्क  ऊना-भोटा मुख्य सड़क पर लठियानी के समीप एक...

8000 दीपों से जगमगाया मां बाला सुंदरी धाम, रामनवमी पर भव्य आरती से गूंजा वातावरण

हिमखबर डेस्क  रामनवमी के पावन पर्व पर उत्तर भारत के...