दो किलो चरस के साथ 18 वर्षीय युवक काबू, गाड़ी में बैठकर बेच रहा था नशा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शिमला जिला के ठियोग थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवक से 2.290 किलोग्राम चरस बरामद की है। आरोपी वाहन में बैठकर चरस बेच रहा था।

पुलिस ने मौके से चरस के साथ एक डिजिटल वेटिंग मशीन भी कब्जे में ली है। इसे लेकर पुलिस थाना ठियोग के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया।

आरोपी की पहचान राहुल वर्मा (18) पुत्र सुंदर सिंह वर्मा निवासी गांव कार्याली, डाकघर मतियाना, तहसील ठियोग, जिला शिमला के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसे (HP 09C-5119) नंबर की गाड़ी में चरस बेचते हुए पकड़ा। तलाशी के दौरान 2.290 किलो चरस और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। फिलहाल मामला जांच के अधीन है।

वहीं, पुलिस थाना रोहड़ू के तहत भी एनडीपीएस एक्ट में एक और मामला दर्ज किया गया है। इसके तहत पुलिस ने 3.02 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है।

आरोपी की पहचान वासु देव पुत्र बसंत राम निवासी संत राम बिल्डिंग, माखी नाला, तहसील रोहड़ू, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। इस मामले की भी जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक दोनों मामलों में कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...