दोस्त के जन्मदिन की पार्टी मनाने हिमाचल प्रदेश से आया था युवक, टोंस नदी में डूबने से हुई मौत

--Advertisement--

युवक नदी में नहाते हुए अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया। उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह नदी की लहरों में ओझल हो गया।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

कालसी थाना क्षेत्र केकोटी इच्छाड़ी मोटर मार्ग पर लालढांग के पास नहाते हुए टोंस नदी में डूबने से हिमाचल प्रदेश के एक युवक की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने युवक के शव को नदी से बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

थाना पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम पांच बजे एक युवक लालढांग के पास टोंस नदी में नहाते समय बह गया। कोटी इच्छाड़ी मार्ग से गुजर रहे थाना प्रभारी कालसी ने मौके पर भीड़ जमा देखी।

युवक के नदी में बहने की जानकारी मिलने पर उन्होंने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। डीप डाइविंग टीम ने काफी खोजबीन के बाद युवक के शव को नदी से बाहर निकाला।

थाना प्रभारी कालसी वैभव गुप्ता ने बताया कि मृतक की पहचान अनुराग चौहान (18) पुत्र श्याम सिंह के रूप में हुई। मृतक हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के थाना पुरुवाला के किलौड़ गांव का रहने वाला था।

युवक के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि नदी में नहाते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया। उन्होंने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह नदी की लहरों में ओझल हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

बड़ाणा किलौड़ के ग्राम प्रधान देवराज नेगी ने बताया कि युवक ने हाल में किलौड़ स्थित स्कूल से 12वीं की परीक्षा पास की थी। मृतक के पिता ठेकेदारी का काम करते हैं। मृतक तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मनचाहा वाहन नंबर बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

 डिप्टी सीएम बोले, परिवहन विभाग ने वित्तीय प्रबंधन में...

ओएमएस ट्रायल के बाद शुरू होगी पठानकोट से बैजनाथ तक सीधी रेल

हिमखबर डेस्क पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर 24 फरवरी को अंतिम...