
जसवां परागपुर – आशीष कुमार
जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत संसारपुर टेरेस में बुधवार सुबह एक दुखद घटना प्रकाश में आई है। बताते चलें कि वन कर्मी जोकि फॉरेस्ट चेक पोस्ट संसारपुर टेरेस में तैनात था, उसकी अचानक हार्ट अटैक से मृत्यु हो गयी है।
मृतक की पहचान कृष्ण चंद सुपुत्र बजीर चंद निवासी बाड़ी के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने की है।
