देहरा: शराबी पति पत्नियों के लिए बने परेशानी का सबब

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

देहरा विधानसभा क्षेत्र के नंदपुर में शराबी पति पत्नियों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। शराब पीकर पत्नियों के साथ मारपीट करते हैं। तंग आकर पत्नियों ने पुलिस स्टेशन हरिपुर में शिकायत कर दी। पत्नियों की शिकायत पर पुलिस ने 107/51 के तहत कार्रवाई करते हुए इन्हें हवालात की सैर करवाई है।

बता दें कि 27 अप्रैल को हरिपुर पुलिस स्टेशन के तहत नंदपुर में शराब पीकर पत्नी से मारपीट करने पर एक 65 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। व्यक्ति एक्स सर्विसमैन है। आरोपी बहू से भी मारपीट करता था। बहू की अभी पांच दिन पहले ही डिलीवरी हुई थी।

पुलिस 26 अप्रैल रात को भी मौके पर गई थी, लेकिन आरोपी मौके से भाग गया था। 27 अप्रैल सुबह फिर पुलिस टीम उसके घर गई और उसे समझा कर आई। देर शाम पुलिस को फिर सूचना मिली कि आरोपी पत्नी और बहू से मारपीट कर रहा है।

सूचना मिलने के बाद एएसआई अनूप की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर गई। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 28 अप्रैल को भी हरिपुर पुलिस स्टेशन में ऐसा मामला दर्ज हुआ है। पति की मारपीट से तंग आकर पत्नी ने पुलिस थाना हरिपुर में शिकायत की। बताया कि उसका पति उससे मारपीट करता है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर गई और व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। व्यक्ति की उम्र 52 साल है और दिहाड़ी मजदूरी करता है। आरोपी को सोमवार को एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी हरिपुर मनजीत सिंह मनकोटिया ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...