
देहरा, शीतल शर्मा
देहरा विधानसभा की धार पंचायत से संबंध रखने वाले नितिन ठाकुर को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में प्रदेश सचिव पर नियुक्त करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है, और प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया ।
नितिन ठाकुर 2003 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े ,2004 -2005 में धर्मशाला महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इकाई अध्यक्ष रहे ,2005-2006 में केंद्रीय छात्रसंघ के अध्यक्ष (SCA PRESIDENT)के पद पर चुनाव जीते । 2007 से लेकर 2009 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रांत सह मंत्री के दायित्व पर रहे ।2009 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े ।
2009 के उपरांत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऊना जिला संगठन मंत्री का दायित्व निभाया । नितिन ठाकुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रथम वर्ष प्रशिक्षित हैं । 2016 से लेकर 2020 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठनात्मक जिला देहरा के अध्यक्ष के पद पर रहे। 2020 में पुनः भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला देहरा के जिला अध्यक्ष नियुक्त हुए ।
वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर जी द्वारा नितिन ठाकुर को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश सचिव के पद का दायित्व दिया।इसके के सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया । 2016 से लेकर 2021 तक आप देहरा विधानसभा की धार पंचायत के उप प्रधान के पद पर भी रहे हैं। नितिन ठाकुर पेशे से देहरा में एडवोकेट हैं ।
महाविद्यालय समय नितिन ठाकुर का झुकाव राष्ट्रवादी विचारधारा को मानने बाले संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ रहा । आप पूर्व में 2 बार संगठनात्म जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं ।
मंडल देहरा युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित चंबियाल , उपाध्यक्ष व मूहल पंचायत प्रधान संजय कुमार ,जिला उपाध्यक्ष रोहित शर्मा ,जिला उपाध्यक्ष विक्रांत मिन्हास ,जिला उपाध्यक्ष अपराजित, जिला उपाध्यक्ष और bdc पंकज राणा ,जिला उपाध्यक्ष अंकुश जंबाल ,जिला सचिव रमणीक सिंह जिला सचिव अश्वनी राणा,जिला सचिव विकास पटियाल ,अंकुश सपिया मंडल उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ,उप प्रधान भटेहर पंचायत दिलवर सिंह ,मनीष कुमार,संदीप ,राजेश ,अखिल गुलेरिया ,विशाल ,निशेष रमन सुशील ,अतुल ,सुमित विपन, राहुल ,विकास ,अश्वनी ,आदि कार्यकर्ताओं ने आभार प्रकट किया है ।
अपने नए दायित्व के लिए नितिन ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ,हिमाचल प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ,केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ,भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश कश्यप जी, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन राणा जी , हिमाचल प्रदेश के उद्योग व परिवहन मंत्री श्री विक्रम ठाकुर जी ,राज्य योजना बोर्ड बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री रमेश धवाला जी ,देहरा के पूर्व विधायक श्री रविंद्र सिंह रवि जी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भाई अमित ठाकुर जी , संगठनात्मक जिला देहरा के अध्यक्ष संजीव शर्मा जी ,जिला महामंत्री अभिषेक पाधा जी जिला महामंत्री जगदीप डडवाल जी ,देहरा मंडल अध्यक्ष श्री निर्मल जसवाल जी ,जसवां प्रागपुर मंडल अध्यक्ष श्री विनोद शर्मा जी ,ज्वालामुखी मंडल अध्यक्ष श्री मान सिंह राणा जी, व समस्त भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया है ।
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार और श्री जयराम ठाकुर जी की हिमाचल प्रदेश में सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आम जनमानस तक पहुंचाना उन नीतियों का फायदा आमजनमानस को मिले। केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के द्वारा जनहित में किए गए कार्यों और उपलब्धियों को हर बूथ के घर-घर तक पहुंचाना।
प्रदेश के अंदर हर बूथ तक भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा को मजबूत करना और नए कार्यकर्ताओं को अपने साथ जोड़ना , हर बूथ पर पुराने व नए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना। जिससे कि 2022 में भारतीय जनता पार्टी के मिशन रिपीट को कामयाब करते हुए पुनः एक बार हिमाचल प्रदेश के अंदर भारतीय जनता पार्टी सत्ता पर काबिज होकर सरकार बनाये प्रदेश हित में जनहित में कार्य कर सके ।
उन्होंने कहा है कि देहरा विधानसभा की समस्त जनता के प्यार से ही उन्हें यह दायित्व मिला है वह उनकी इच्छाओं के अनुरूप वे सब कार्य करेंगे ।
