देहरा राशन घोटाला: खाद्य एवं आपूर्ति विभाग आरोपी गोदाम इंचार्ज के जवाब से असंतुष्ट, पुलिस में दर्ज होगा मामला

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के देहरा स्थित राशन गोदाम से करीब एक करोड़ रुपये की कीमत के राशन घोटाले में विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। आरोपी राशन गोदाम इंचार्ज के जवाब से खाद्य एवं उपभोक्ता मामले विभाग संतुष्ट नहीं है।

अब आरोपी गोदाम इंचार्ज से विभागीय दंड संहिता के अंतर्गत गायब हुए राशन की बाजार कीमत के अनुसार दोगुना जुर्माना वसूला जाएगा। फिलहाल गोदाम इंचार्ज को देहरा स्थित गोदाम से हटाकर जिला मुख्यालय में तैनात किया गया है।

बता दे कि राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम का देहरा में राशन गोदाम है, जहां से क्षेत्र की 100 से अधिक उचित मूल्य की दुकानों के लिए सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली के अंतर्गत दालें, चीनी, नमक, तेल, गंदम, आटा और चावल समेत अन्य खाद्य सामग्री पहुंचती है लेकिन बीते माह गोदाम से करीब एक करोड़ कीमत का राशन गायब हो गया।

गोदाम में इस राशन की एंट्री है, लेकिन उचित मूल्य की दुकानों पर यह राशन नहीं पहुंचा। डिपो संचालकों ने जब विभाग से इस बात की शिकायत की तो यह घोटाला उजागर हुआ। विभाग ने आरोपित राशन गोदाम इंचार्ज को पूर्व में दो नोटिस जारी किए थे, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।

अब विभाग ने जैसे ही अंतिम नोटिस जारी कर आगामी कार्रवाई की बात की तो आरोपित गोदाम इंचार्ज जिला मुख्यालय पर अपना पक्ष लेकर पहुंच गया। लेकिन इससे विभाग संतुष्ट नहीं हुआ है।

पुरुषोत्तम सिंह, जिला नियंत्रक, खाद्य एवं उपभोक्ता मामले विभाग कांगड़ा के बोल

आरोपी राशन गोदाम इंचार्ज ने कार्यालय में पहुंचकर अपना पक्ष रखा, लेकिन विभाग उसके जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ है। अब उससे गायब हुए राशन की बाजार कीमत के अनुसार दोगुना जुर्माना वसूला जाएगा। गायब हुए राशन की पुलिस में एफआईआर और कर्मचारी का सस्पेंड करना निगम का काम है।

पंकज शर्मा, मंडलीय प्रबंधक, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम कांगड़ा स्थित धर्मशाला के बोल

खाद्य एवं उपभोक्ता मामले विभाग की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...