देहरा में सरकारी राशन वितरण में गड़बड़झाला, गोदाम इंचार्ज को भेजा आखिरी नोटिस, तीन जून को होगी पेशी

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

जिला कांगड़ा स्थित उपमंडल देहरा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत डिपुओं से मिलने वाले राशन में करोड़ों रुपए का गड़बड़झाला सामने आया है। मामले का पता चलते ही विभाग ने जांच बैठा दी है।

करीब एक करोड़ के राशन घोटाले के मामले में खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने हिमाचल प्रदेश खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम के गोदाम के प्रभारी को अब आखिरी नोटिस भेज दिया है।

नोटिस के माध्यम से आरोपी प्रभारी को तीन जून को धर्मशाला स्थित विभाग के मुख्यालय में पेश होने के आदेश दिए हैं। अगर निर्धारित तिथि को संंबंधित गोदाम इंचार्ज हाजिर नहीं होता तो आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

वहीं, विभाग अब संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई के लिए कानूनी सलाह भी ले रहा है। विभाग ने दावा किया है कि तीन जून को सुनवाई के उपरांत अगर महसूस हुआ तो पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी। इसके साथ ही विभाग ने गोदाम में रखे राशन और डिपुओं में राशन भेजने से संबंधित रिकॉर्ड भी कब्जे में लिया है।

बता दें कि बीते माह खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के देहरा स्थित गोदाम से क्षेत्र के 102 उचित मूल्य की दुकानों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत दालें, आटा, गंदम, चावल और तेल समेत अन्य खाद्य सामग्री भेजी गई थी, लेकिन यह खाद्य सामग्री डिपुओं में नहीं पहुंची।

विभाग की जांच-पड़ताल में यह मामला सामने आया है। जिस पर विभाग ने जांच बैठा दी है। जांच एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं और अपने स्तर पर इस मामले की जांच कर रही हैं।

पुरुषोत्तम सिंह, जिला नियंत्रक, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, कांगड़ा के बोल

राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम देहरा के इंचार्ज को तीसरा और आखिरी नोटिस भेजा गया है। अगर तीन जून को कार्यालय में पेशी के दौरान हाजिर न हुआ तो आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस में मामला दर्ज करवाने को लेकर भी विचार हो रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...