देहरा में चिट्टे की खेप के साथ 2 लोग गिरफ्तार

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

देहरा पुलिस ने 2 लोगों से 5.87 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। थाना प्रभारी संदीप पठानिया के अनुसार गत रात गलू गांव में गश्त कर रही पुलिस को देखकर 2 व्यक्ति घबरा गए।

संदेह होने पर पुलिस दल ने जब दोनों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से 5.87 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान पंजाब के जिला मोगा निवासी सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा (32) व सिमरजीत सिंह के तौर पर हुई है।

डीएसपी के बोल

डीएसपी अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच का जिम्मा मुख्य आरक्षी प्रेम चन्द को सौंपा है। पुलिस नशे के सौदागरों पर कड़ी नजर रखे हुए है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...