देहरा: मनोनीत पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह से भाजपा व नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित अन्य पार्षदों ने बनाई दूरी

--Advertisement--

Image

देहरा, शीतल शर्मा

देहरा में मनोनीत पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह से भाजपा व नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित अन्य पार्षदों ने दूरी बना ली। यहां तक जिन चार लोगों ने आज शपथ ग्रहण करनी थी।

उनमें भी निर्दलीय विधायक होशियार सिंह समर्थित दो मनोनीत पार्षदों ने आज भाजपा समर्थित अन्य दो मनोनीत पार्षदों का काफी देर इंतजार करने के बाद शपथ ग्रहण कर ली।

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने वार्ड न. 7 के सुरेंद्र ठाकुर, वार्ड न. 5 के रविंद्र कुमार, वार्ड न. 3 के सत्यपाल कौंडल तथा वार्ड न. 4 के नरेश सूद को नगर परिषद के लिए पार्षद मनोनीत किया है। जिनमें से वार्ड न. 3 के सत्यपाल कौंडल और वार्ड न. 4 के नरेश सूद ने मनोनीत पार्षद के रूप में शपथ ली।

शपथ ग्रहण करने वाले दोनों मनोनीत पार्षद निर्दलीय विधायक होशियार सिंह के समर्थित है। वहीं निर्दलीय विधायक ने भी मौके पर चौका मार दिया। उन्होंने दोनों मनोनीत पार्षदों का स्वागत किया। उसके बाद पत्रकार वार्ता के दौरान भी उन्होंने विरोधियों को जमकर घेरा।

होशियार सिंह ने कहा कि आज देहरा भाजपा, नगर परिषद के तमाम चुने हुए पार्षदों, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने यह साबित कर दिया कि वह अपने ही लोगों का विरोध कर रहे है जो भाजपा के ही है और देहरा नगर परिषद के ही वाशिंदे है।होशियार सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि जहां विरोध करना चाहिए यह लोग विरोध नहीं करते है।

पालमपुर के लोगों को सर आंखों पर बिठाते है। होशियार सिंह ने उम्मीद जताई है कि अब यह लोग अपना विजन रखेंगे और देहरा भी विकास की बयार बहेगी। वहीं नगर परिषद पार्षदों व देहरा भाजपा ने कोई भी टिप्पणी नहीं की है। बहरहाल इन्होंने कार्यक्रम से दूरी बनाकर व दो मनोनीत पार्षदों को भी न भेजकर अपना विरोध जाहिर कर दिया है।

वहीं एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर ने कहा कि नगर परिषद देहरा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा मनोनीत चार पार्षदों में से दो को शपथ दिलवायी और अपनी शुभकामनाए देते हुए उनसे पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर नगर के नियोजित विकास में सहयोग का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रशासन विकास कार्यों में उन्हें पूर्ण सहयोग करेगी ताकि देहरा प्रदेश के आदर्श नगर परिषद के रूप में विकसित हो सके।

इस शपथ ग्रहण समारोह में कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद देहरा हितेश कुमार, कनिष्ट अभियंता नगर परिषद राजेश कुमार, पार्षद वार्ड न. 6 सुनीता कुमारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

घायल तड़पता रहा, परिजन गिड़गिड़ाते रहे, कांगड़ा जिला में खुल गई सरकारी अस्पताल की पोल, वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के धरोहर गांव गरली स्थित सिविल अस्पताल...

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बिना नाम लिए PM पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

हिमखबर डेस्क  इजरायल-अमेरिका व ईरान के मध्य युद्ध के बीच...