देहरा: पुलिस ने सुलझाई 40 वर्षीय गणेश दत्त की मौत की गुथी, आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया

पुलिस चौकी संसारपुर टेरेस के अन्तर्गत गांव कस्बा कोटला में अचानक सड़क किनारे 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया था। मृतक की पहचान गणेश दत शर्मा निवासी कसबा कोटला के रुप में हुई थी।

गणेश दत शर्मा के सिर में गहरी चोट का निशान बताया जा रहा था। गणेश दत की अचानक हुई मौत से इलाके में दहशत का माहौल था। वहीं संसारपुर टैरस पुलिस ने गणेश दत शर्मा का शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरु की थी।

पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही मौत के कारणों का पता लगा लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गणेश दत्त को  एक कार ने टक्कर मारी थी, जिससे उसके सिर पर गहरी चोट लग गयी, और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, उक्त आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, मृतक की पत्नी अनिता कुमारी ने बताया कि उनके पति सोमवार को हर रोज की तरह घर से काम पर निकले थे, लेकिन वह देर रात तक घर नही पहुचें थे।

9 बजे के करीब उनकी मृतक से बात हुई लेकिन उसके बाद उसका फ़ोन स्विच आफ हो गया। संसारपुर टेरेस चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...