देहरा की प्रगति में मील का पत्थर साबित होगी सेंट्रल यूनिवर्सिटी : बिक्रमठाकुर

--Advertisement--

Image

देहरा, शीतल शर्मा

 

उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि देहरा में सेंट्रल यूनिवर्सिटी की भूमि का आज स्थाई समाधान हो गया है, जिसके लिए कांगड़ा जिला व देहरा उपमंडल के लोग बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का भी वह धन्यवाद करते है।

 

उन्होंने कहा कि सीयू निर्माण अब जल्द होगा व जहां तक मेरी जानकारी है यहां हैवी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होगा। बिक्रमठाकुर ने कहा कि उच्चतम शिक्षा के लिए प्रदेश के बच्चों को दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता था। जिससे गरीब परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई का भारी भरकम खर्च उठाना पड़ता था।

 

निश्चित रूप से अब एक दो वर्षों के भीतर यहां भवन बन जाएंगे और ज्यादा कक्षाओं को यहां शुरू किया जाएगा व प्रदेश के बच्चों को उच्च शिक्षा घर द्वार पर मिलेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...