देश भक्तों का अपमान है कंगना रानौत का बयान -किरण धांटा

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

अभिनेत्री  कंगना रानौत के बयान असली आज़ादी तो 2014 के बाद मिली है पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता किरण धांटा ने रोष व्यक्त करते हुये कहा की मणिकर्णिका फिल्म में रानी झाँसी का किरदान निभाने वाली इस अभिनेत्री ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर भारत छोडो आंदोलनों तक के सभी भारत के महान देश भक्तों का अपमान किया है।

इस देश की आज़ादी के लिये देश भक्तों ने अपना सर कत्लयाम किया है। हम महात्मा गाँधी ,सुभाष चंद्र बोस ,भक्त सिंह,राज गुरु जैसे महानायकों के बलिदान को भूल नहीं सकते है। प्रवक्ता ने कहा अभिनेत्री को चाटूगीरी का पाठ पढ़ने के साथ साथ भारत के  वीर जवानों की वीर गाथाओं का भी पाठ पढ़ना चाहिये। भारत ने आज़ादी अंग्रज़ी हुकूमत से ली है न की अपने देश वासियों से।

प्रवक्ता ने कहा परन्तु आज भाजपा सरकार और भाजपा के चाटुकार भारत के नागरिकों की संवेदना और उन के प्रति ज़िम्मेदारियों  से ज़रूर आज़ादी ले रहे है। प्रवक्ता ने कहा आज देश का हर नागरिक महंगाई ,बेरोज़गारी की चपेट में है और यहां तक की अपने हक़ के लिये सड़कों में बेठा है।

प्रवक्ता ने अभनेत्री से पूछा है कि क्या आप 2014 के बाद भाजपा के सत्ता में आने के बाद भाजपा द्वारा जनता की ज़िम्मेदारियों से मुँह मोड़ने को आज़ादी कह रहे है। यदि सत्तासीन सरकार की इस आज़ादी को आप असली आज़ादी कहते है तो देश की जनता इस आज़ादी को नहीं चाहते है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...