देवांशु शर्मा पर लगी 2.90 लाख की बोली, जस्ट कबड्डी लीग में आएंगे नजर

--Advertisement--

Image

सराहां, 21 जून – नरेश कुमार राधे

पच्छाद क्षेत्र की बागथन पंचायत के सेर गांव के देवांशु शर्मा जस्ट कबड्डी लीग में दिल्ली दमदार की टीम से अपने खेल का जौहर दिखाएंगे। सोमवार को दिल्ली में हुई ऑक्शन में देवांशु शर्मा अपने बेस प्राइस से लगभग दस गुना ज्यादा बोली पर दिल्ली दमदार टीम द्वारा लिए गए है। जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सोमवार को हुई ऑक्शन में देवांशु शर्मा का बेस प्राइस 30 हजार रुपए रखा गया था।

जोकि बाद में दो लाख 90 हजार कर दिया गया। देवांशु शर्मा का चयन ए प्लस ग्रेड में हुआ था। जिस कारण उनका बेस प्राइस तीस हजार रूपए जस्ट कबड्डी लीग द्वारा रखा गया था। जबकि ए ग्रेड का बेस प्राइस पच्चीस हजार, बी व बी प्लस का बीस हजार बेस प्राइस रखा गया था। गौरतलब हो कि देवांशु शर्मा सिरमौर जिला के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका चयन जस्ट कबड्डी लीग में हुआ है।

पिछले वर्ष करोना काल के कारण जस्ट कबड्डी लीग प्रतियोगिता नहीं हो पाई थी। परंतु इस बार देवांशु शर्मा के खेल को लेकर लोगों में बेहद उत्सुकता है। 23 जून से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता का कबड्डी प्रेमियों को इंतजार है। देवांशु शर्मा ने कहा कि उन्होंने एक बार नेशनल प्रतियोगिता में भाग लिया है और दो बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को खेला है।

उन्होंने बताया कि उनका सपना है कि वह पहले जस्ट कबड्डी लीग खेल कर अपने जिला व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे व उसके बाद प्रो कबड्डी में अपने देश की टीम से खेल कर नाम रोशन करेंगे। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता देवराज शर्मा, माता मधु शर्मा व कोच नंद लाल ठाकुर को दिया है। उन्होंने कहा कि 23 जून को पहला मैच दिल्ली दमदार व हरियाणा के बीच खेला जाना है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...