कोटला – व्यूरो रिपोर्ट
देवभूमि मां बगलामुखी टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर यूनियन कोटला को प्रमाण पत्र मिलने पर यूनियन ने वीरवार को कोटला में एक कार्यक्रम किया। जिसमें रैहन, इंदौरा, फतेहपुर, जवाली ,भाली, भडवार, जोलना, जौंटा, 32 मील, नूरपुर, जसूर, कंडवाल, दुराना आदि यूनियनों के सदस्यों ने भाग लिया।
इस मौके पर चौकी प्रभारी कोटला संजीव धामी ने कहा कि देवभूमि मां बगलामुखी टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर यूनियन कोटला के प्रधान नरेश कुमार व अन्य सदस्यों को यूनियन के पंजीकरण प्रमाण – पत्र मिलने पर बधाई दी। और अपने कार्य के कायदे कानून ट्रैफिक नियमों के मध्य नजर रखते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन करने को कहा।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर पुलिस चौकी प्रभारी कोटला संजीव धामी, पूर्व प्रधान योगराज मेहरा, कोटला यूनियन के प्रधान नरेश कुमार, संजय , सतीश , संजू , सोनू , बशीर, सुल्तान,पम्मी , बलविंदर, किशोर शर्मा आदि यूनियनों से लगभग 100 सदस्य मौजूद रहे।

