देवभूमि फिर हुई शर्मसार, सुक्खू राज में एक और निर्मम हत्या शर्मनाक – अभाविप

--Advertisement--

निष्पक्ष जांच व आरोपियों को हो कड़ी से कड़ी सजा, सुरक्षा प्रदान करने में सुक्खू सरकार विफल: एबीवीपी

शिमला – नितिश पठानियां

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव देश समाज के जवलंत मुद्दों पर अपनी अग्रणी भूमिका निभाने का काम करती आई है। पिछले कल सलूनी किहार में पुनः हिमाचल को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है।

जिला चम्बा के किहार में केंद्रीय खुफिया तंत्र (IB) के कर्मचारी अरुण ठाकुर की पुलिस थाने से निर्मम हत्या कर दी जाती है,वहीं हिमाचल प्रदेश सरकार अपनी कर्मचारियों वा महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल होती आ रही है।

ऐसी घटनाएं हिमाचल प्रदेश जैसे शांत प्रदेश की छवि को शर्मशार कर रही है और कहीं का न कही कानून का भय कम होने के कारण ऐसी घटनाएं हिमाचल प्रदेश में बढ़ती जा रही है,कही हिमाचल प्रदेश की बेटी पर दिन दहाड़े बस स्टैंड हमला करने का मामला दिल दहला देता है और कहीं प्रवासी युवा द्वारा घर में घुस कर 16 साल की युवती को मौत के घाट उतार दिया जाता है।

एक वर्ष पूर्व मनोहर हत्या कांड की ज्वाला अभी बुझी नही थी की इस प्रकार की घटना एक और हमारे सामने आती है जो सम्पूर्ण प्रदेश और जिला चम्बा को झंझोर कर रख देती है । इस घटना के कारण पूरे प्रदेश में और जिला चम्बा में डर का माहोल बना हुआ है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करती है वा प्रदेश में इस प्रकार की घटना न हो और प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग करती है , वा सरकार और प्रशासन से सुरक्षा और महिला सुरक्षा को लेकर निर्णायक कदम उठाए जाने की मांग करती है और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग करती है।

इस तरह की घटना प्रदेश में होना देवभूमि की कानून व्यवस्था के लिए चिंतनीय विषय है। जल्द से जल्द इस मुद्दे पर सकारात्मक कदम उठाए जाए अन्यथा विद्यार्थी परिषद सैकडो हजारों कार्यकर्ताओं को लांमवत करते हुए उग्र आंदोलन करने की चेतावनी देता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...