
कुल्लू – आदित्य
जिला मुख्यालय कुल्लू से 30 किलोमीटर दूरी पर स्थित शियाह गांव में सोमवार देर रात को देवता जमदग्नि ऋषि के भंडार गृह में आग लग गई। इस आग की घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। आग लगाने से करीब 80 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
देवता जमदग्नि ऋषि के नवनिर्मित नक्काशीदार काष्ठकुणी शैली में बने साढे़ तीन मंजिला स्लेट पोश भंडार गृह, कोठी में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने दमकल केंद्र कुल्लू को सूचित किया।
कुल्लू से दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गांव में निर्मित वाटर स्टोरेज टैंक पर पोर्टेबल पंप लगाकर तथा छह नंबर डिलीवरी हौज जोड़कर एवं पानी लेकर आग को कड़ी मशक्कत के बाद नियंत्रित कर पूर्ण रूप से बुझाया।
दमकल विभाग के लीडिंग फायरमैन सरनपत विष्ट ने बताया इस अग्नीकांड में करीब 80 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। इसमें मंदिर के भंडार गर्भ का भीतरी हिस्सा पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है।
