दुर्घटना: कार व मोटरसाइकल की जोरदार टक्कर, बाइक सवार की मौके पर मौत।
देहरा – शिव गुलेरिया
पुलिस थाना ज्वालामुखी के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 88 पर गुम्मर देहरियां में एक कार व मोटरसाइकल की आपस में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें मोटरसाइकल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों द्वारा गंभीर रूप से घायल हुए युवक को ज्वालामुखी अस्पताल ले जाया गया। जहां एमओ ज्वालामुखी ने जांच के बाद बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया।
बाइक चालक युवक की पहचान सनक राणा पुत्र विवेक राणा गांव करियाडा के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी विकास धीमान ने की है।
जानकारी के अनुसार, युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर कांगड़ा रोड़ की तरफ जा रहा था की इसी बीच कांगड़ा की ओर से आ रही ऑल्टो कार के साथ उसकी जबरदस्त टक्कर हो गई।
मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ओपी ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और मौके का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने इस संबंध में गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।

