दुबई में फंसे सुलह के युवक काे जान का खतरा, हिमाचल सरकार से लगाई मदद की गुहार

--Advertisement--

Image

पालमपुर – बर्फू

विदेश में फंसा कांगड़ा का व्यक्ति,प्रदेश सरकार से लगाई जान बचाने की गुहार

पालमपुर के सुलह के एक युवक ने दुबई में अपनी जान को खतरा बताया है। फेसबुक लाइव के माध्यम से इस युवक ने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए भारत तथा हिमाचल सरकार के अतिरिक्त दुबई सरकार से गुहार लगाई है।

सुलह के हारबरल (ककड़ैं) के रजनीश ने बताया कि वह 5 वर्ष से दुबई में कंपनी में कार्यरत है परंतु अब उसे परेशान किया जा रहा है, ऐसे में उसने आशंका जताई है कि उसकी जान को खतरा हो सकता है।

कंपनी ने मार्च माह से नहीं दिया वेतन

रजनीश के अनुसार उसे मार्च माह से वेतन नहीं दिया है तथा 2 महीने से जब वह वेतन की मांग कर रहा है तो कंपनी द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है तथा कंपनी के प्रबंधकों द्वारा उसे किसी केस में फंसाने तथा पुलिस में शिकायत दर्ज करने की धमकी दी जा रही है।

वहीं अब उसे गेट से बाहर फैंक कर आबूधाबी छोड़ने की बात भी कही जा रही है। रजनीश ने वीडियो में रोते हुए अपनी जान को भी खतरा बताया है। वहीं अपने परिवार के भविष्य को लेकर भी चिंता व्यक्त की है।

रजनीश कुमार के वृद्ध माता-पिता पैतृक गांव में ही रहते हैं जबकि रजनीश कुमार की पत्नी आशा देवी नालागढ़ में है। आशा देवी ने भी उसके पति को सुरक्षित भारत वापस लाए जाने की मांग सरकार से की है।

सकुशल वापसी के प्रयास आरंभ 

युवक का वीडियो वायरल होने के पश्चात स्थानीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने इस संबंध में रजनीश कुमार की सकुशल वापसी को लेकर प्रयास आरंभ किए हैं।

इसकी पुष्टि स्वयं रजनीश कुमार ने करते हुए एक ऑडियो मैसेज अपने मामी को भेजा है, जिसके माध्यम से उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने इस संबंध में संबंधित दूतावास से संपर्क साधा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...