यूएई-2023 इंटरनेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिमाचल के छह खिलाड़ियों ने आठ पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इनमें छह गोल्ड मेडल हैं।
शाहपुर – नितिश पठानियां
21 से 23 जुलाई तक दुबई में आयोजित हुई यूएई 2023 इंटरनेशनल पावरलिफ़्टिंग चैंपियनशिप में इस बार हिमाचल के खिलाड़ियों ने आठ पदक जीतकर इतिहास रच दिया हैं। इनमें छह गोल्ड मेडल हैं।
भारत देश का प्रतिनिधित्व करने 18 खिलाड़ियों का दल 20 जुलाई को दिल्ली एयरपोर्ट से दुबई के लिए रवाना हुआ था। टीम के कोच जीवन कुमार के नेतृत्व में हिमाचल से पहली बार छह खिलाड़ी इसमें शामिल हुए।
प्रदेश पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन और टीम इंडिया के कोच जीवन कुमार ने बताया कि सूबे के इतिहास में ये पहली बार हुआ है कि इंटरनेशनल प्रतियोगिता में छह गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीते हैं।
जिसमे शाहपुर से अंकुश राठौर (110 वेट), शाहपुर से ही संबंध रखने वाले रिश्व शर्मा (125 वेट), शाहपुर से प्रदीप ठाकुर (90 वेट) और इसके साथ ही पालमपुर से शुभम् शर्मा (100 वेट) और रजत कपूर (66 वेट) में गोल्ड मेडल जीतकर हिमाचल का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है।
प्रतियोगिता में जीवन कुमार, अंकुश राठौर, प्रदीप ठाकुर, रजत ने एक-एक और शुभम शर्मा ने दो स्वर्ण पदक जीते। जबकि ऋषभ शर्मा और रजत ने सिल्वर मेडल जीता।

