
राजा का तालाब में शक होने पर ली तलाशी, बोरी से सामान बरामद
फतेहपुर – अनिल शर्मा
राजा का तालाब में मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे तीन महिलाएं दुकान में चोरी करती पकड़ी गईं है। राजा का तालाब व्यापार मंडल प्रधान पवन राणा को रेहड़ी वाले दुकानदार ने बताया कि उसे महिलाओं का इकठे होकर मांगना उसे अजीब सा लग रहा है।
इस बीच प्रधान ने चाय की दुकान पर खड़ी दो महिलाओं से उनके आधार कार्ड मांगे, परंतु महिलाओं ने कहा कि उनके पास आधार कार्ड नहीं है। पूछने पर उन्होंने बताया कि और महिलाएं भी उनके साथ आई हैं, जो कपड़े की दुकान पर खड़ी थीं।
प्रधान ने बताया कि कपड़े की दुकान से उन्होंने एक सूट चोरी किया था, जिसे दुकानदार ने पहचान लिया। जब उनकी बोरी को पलट कर देखा गया तो उसमें से पांच नए चप्पल के जोड़े, एक अन्य सूट, चार नई चुनियां और कुछ अन्य सामान मिला।
व्यापार मंडल प्रधान पवन राणा ने मामले की सूचना रैहन पुलिस चौकी को दी। पुलिस पूछताछ के लिए महिलाओं को रैहन चौकी ले गई।
एएसपी नूरपुर सुरिंद्र शर्मा ने बताया कि तीनों महिलाओं से पूछताछ की गई है। महिलाएं अपना आधार कार्ड नहीं दिखा पाईं, जबकि उन्होंने खुद को राजस्थान के कोटा की रहने वाली बताया। उन्होंने कहा कि सामान मांग कर लिया है।
एएसपी ने लोगों से आग्रह किया कि अनजान लोगों को घर में न घुसने दें, जबकि उनसे उनकी पहचान मांगे । संदिग्ध लगने पर इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दें।
