दुकान में आग लगने से व्यापारी झुलसा, आइजीएमसी रेफर

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

करसोग उपमंडल के केलोधार बाजार में बीज व कीटनाशक की दुकान में आग लग गई। सामान को बाहर निकालते हुए दुकानदार भी झुलस गया, जिसे आइजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।

अग्निकांड में अन्य दो दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। अग्निकांड में 20 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है।

वीरवार को दिन में करीब 11 बजे हेमराज पुत्र विद्याधर गांव गरयाला पंचायत मैंडी की बीज व कीटनाशक की दुकान में आग लग गई।

दुकान में आग लगते देख हेमराज सामान निकालने में जुट गया। दुकान में मौजूद रासायनिक खाद और कीटनाशक, बीज इत्यादि के के कारण आग तेजी से फैली। सामान निकालते वक्त दुकानदार हेमराज झुलस गया।

गंभीर हालत को देखते हुए उसे करसोग से शिमला रेफर कर दिया गया है। इस अग्निकांड में साथ लगती नूप राम व छयाल ङ्क्षसह की दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

हालांकि मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम तो पहुंची, लेकिन हेमराज की दुकान को जलने से नहीं बचा पाई, अन्य दुकानों को बचा लिया गया।

अग्निकांड की सूचना मिलते ही एसडीएम सन्नी शर्मा ने मौके का दौरा किया। साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारियों ने करीब 20 लाख रुपये नुकसान का अनुमान लगाया है।

मौके पर हेमराज के स्वजन को 10 हजार व अन्य दो दुकानदारों को दो-दो हजार रुपये की फौरी राहत दी गई।

पंचायत प्रधान मोहर सिंह ने दुकान मालिक को उचित आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...