दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 29 अप्रैल से 5 मई तक होगा श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 29 अप्रैल से 5 मई तक श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन स्थानीय क्योंथल बैंक्वेट हॉल,खलीनी,शिमला में किया जा रहा है। कथा का समय दोपहर 2 बजे से साय 5 बजे तक रहेगा।

कथा की तैयारियों को लेकर संस्थान के सदस्यों द्वारा बैठक की गई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्वामी धीरानंद जी ने जानकारी देते हुए बताया की संस्थान द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का निमंत्रण सभी शहर वासियों को दिया जा रहा है।
कथा वाचन के लिए गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या कथा व्यास साध्वी भाग्यश्री भारती जी पधार रही हैं। कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं में छिपे आध्यात्मिक रहस्यों को प्रकट किया जायेगा।
कथा के उपलक्ष्य में 29 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे आशुतोष शिव मन्दिर,सेक्टर 3,न्यू शिमला से मंगल कलश यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी।कलश यात्रा न्यू शिमला से चलकर बी.सी.एस. होते हुए खलीनी कथा स्थल पर पहुंचेगी। श्रीमद् भागवत कथा को लेकर सभी शहरवासियों में भरपूर मात्रा में उत्साह नजर आ रहा है।
बैठक में राजेंद्र शर्मा, हरीश चौहान,बलदेव शर्मा,भूपेंद्र कपूर, कमल,अनिल शर्मा,जनक भट्टी,रामेश्वर ठाकुर, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...