दिव्यांग व्यक्तियों का राशन कार्ड में किया जा रहा इन्द्राज

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, 07 सितम्बर- राजीव जस्वाल

जिला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले , पुरषोतम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा प्रदेश के दिव्यांग व्यक्तियों का इन्द्राज राशन कार्ड डाटाबेस में किया जा रहा है, जिसके लिए ऐसे लाभार्थियों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी अपंगता प्रमाण-पत्र अपनी उचित मूल्य की दुकान में जमा करवाना होगा। उन्होंने बताया कि लाभार्थी को अपने प्रमाण-पत्र के साथ अपना राशन कार्ड नम्बर, आधार नम्बर और मोबाइल नम्बर अंकित करना अनिवार्य है।

उन्होंने जिला कांगड़ा के राशन कार्ड धारकों से अनुरोध किया है कि दिव्यांग व्यक्ति अपने अपंगता प्रमाण-पत्र में सम्बन्धित जानकारी अंकित कर अपना अपंगता प्रमाण-पत्र अपनी-अपनी उचित मूल्य की दुकान अथवा निरीक्षक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के कार्यालय में शीघ्र जमा करवाएं ताकि राशन कार्ड डॉटाबेस में इन्द्राज किया जा सके।

उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में अधिकारी जानकारी के लिए सम्बन्धित निरीक्षक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के कार्यालय अथवा विभागीय टोल फ्री नम्बर-1967 या जिला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कांगड़ा स्थित धर्मशाला के कार्यालय दूरभाष नम्बर 01892-222877 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

13 साल से जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे हरीश राणा ने ली अंतिम सांस, परिवार ने अंगदान की अनुमति दी

हिमखबर डेस्क  गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के हरीश की जिंदगी...

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का शानदार मौका

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का...

UPSC ने एमबीबीएस के लिए निकाली 1358 पदों पर भर्ती, योग्य उम्मीदवार 31 मार्च तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

हिमखबर डेस्क  यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (सीएमएस) परीक्षा 2026...

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में नौकरी, योग्य उम्मीदवारों का इतने पदों पर किया जाएगा चयन

हिमखबर डेस्क  सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन...