दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात, सरकार ने महंगाई भत्ते में की 4% की बढ़ोतरी

--Advertisement--

नई दिल्ली – नवीन चौहान

केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है। बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब केंद्रीय कर्मचारियों को 46 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा।

बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2023 से लागू होगा। इसका फायदा 48 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और करीब 65 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। कर्मचारी और पेंशनर्स को अब महंगाई भत्ते की नई दरों का भुगतान होगा। अक्तूबर के वेतन के साथ ही नई दरें जोड़कर दी जाएंगी। इसमें जुलाई, अगस्त, सितंबर का पैसा भी शामिल होगा।

कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कीमतों में वृद्धि से निपटने के लिए केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते तथा पेंशनभोगियों की पेंशन राहत में चार प्रतिशत की बढोतरी की गई है। इससे अब केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत से बढकर 46 प्रतिशत हो गया है।

उन्होंने कहा कि यह बढ़ोतरी 7 वें वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित स्वीकृत फार्मूले के अनुरूप की गई है। अनुराग ठाकुर ने बताया कि इस बढोतरी से सरकारी खजाने पर प्रति वर्ष 12857 करोड़ रुपए का बोझ बढ़ेगा। इससे 48.67 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशभोगियों को फायदा मिलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...