दिवाली पर्व को लेकर HRTC ने की तैयारी, दिल्ली-चंडीगढ़-बद्दी से चलेंगी स्पैशल बसें

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

दिवाली के शुभ अवसर पर बाहरी राज्यों में घर आने वाले हिमाचलियों के लिए एचआरटीसी दिवाली से पहले यानी 10 और 11 नवम्बर को दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से 173 स्पैशल बसें चलाएगा। इसके लिए निगम प्रबंधन ने पूरी तैयारी कर ली है। ये बसें, दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए चलेंगी।

इस संदर्भ में एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से बसों की संख्या निर्धारित कर दी गई है। हालांकि बाद में यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों की संख्या को भी बढ़ाया जा सकता है। निगम प्रबंधन ने अतिरिक्त बसों के संचालन के लिए सभी डीडीएम और आरएम को निर्देश जारी कर दिए हैं।

एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि सभी आरएम दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी के अड्डा इंचार्ज के साथ संपर्क में रहेंगे ताकि अतिरिक्त बसों की जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसें मुहैया करवाई जा सकें।

दिवाली के बाद यात्रियों को उनके कार्यस्थल पर छोड़ने के भी निर्देश

निगम प्रबंधन द्वारा दिवाली के बाद यात्रियों को उनके कार्यस्थल पर छोड़ने के लिए भी बसों का प्रबंध करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। सभी आरएम यात्रियों को इस संदर्भ में जागरूक करने के लिए बस स्टैंड, एन्क्वायरी काऊंटर और बुकिंग ऑफिसिज में टैलीफोन नंबर भी दर्शाएंगे ताकि यात्री किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संपर्क कर सकें।

10 व 11 नवम्बर को दिल्ली से चलेंगे इतनी बसें

  • दिल्ली से पालमपुर के लिए 10 नवम्बर को 4 स्पैशल ऑर्डीनरी बसें चलेंगी।
  • वहीं जोगिंद्रनगर को 1, पठानकोट को 1, बैजनाथ को 1, धर्मशाला को 2, नगरोटा बगवां को 3 ऑर्डीनरी और 1 वोल्वो बस, हमीरपुर को 4 ऑर्डीनरी बसें, देहरा को 2 ऑर्डीनरी बसें, ऊना को 1, कुल्लू के लिए 1 वोल्वो बस, मंडी को 1 ऑर्डीनरी, सुंदरनगर को 1, सरकाघाट को 1, धर्मपुर को 1 और शिमला के लिए 1 स्पैशल ऑर्डीनरी बस चलेगी।
  • इसी तरह 11 नवम्बर को दिल्ली से पालमपुर को 3 ऑर्डीनरी, जोगिंद्रनगर को 1,  पठानकोट को 1, बैजनाथ को 2, धर्मशाला को 2, नगरोटा बगवां को 2, हमीरपुर को 3, देहरा को 2, ऊना को 1, कुल्लू को 1 वोल्वो, मंडी को 1, सुंदरनगर को 1, सरकाघाट को 1, धर्मपुर को 1 और शिमला को इस दिन 4 स्पैशल बसें चलेंगी।

चंडीगढ़ से चलेंगी इतनी बसें 

  • 10 व 11 नवम्बर को चंडीगढ़ से भी अलग से स्पैशल बसें चलेंगी। 10 नवम्बर को चंडीगड़ से चम्बा के लिए 2 बसें, धर्मशाला 4, बैजनाथ के लिए 4, पालमपुर के लिए 4, नगरोटा बगवां के लिए 4,  देहरा के लिए 4, हमीरपुर के लिए 4, ऊना के लिए 4, कुल्लू के लिए 2, मंडी के लिए 4, सुंदरनगर 4, सरकाघाट 4, बिलासपुर के लिए 4 और परवाणू व सोलन के लिए 2-2 बसें चलेंगी।
  • इसी तरह 11 तारीख को चम्बा के लिए 2 बसें, धर्मशाला 3, बैजनाथ के लिए 3, पालमपुर के लिए 3, नगरोटा बगवां के लिए 3, देहरा के लिए 3, हमीरपुर के लिए 3, ऊना 4, कुल्लू के लिए 2, मंडी के लिए 3, सुंदरनगर 3, सरकाघाट 3, बिलासपुर के लिए 3 और परवाणू व सोलन के लिए 2-2 बसें चलेंगी।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...