दिल्ली से नशा लाता था HRTC ड्राइवर, वाल्वो बस में 8 किलो भुक्की के साथ गिरफ्तार

--Advertisement--

HRTC का ड्राइवर वाल्वो बस में 8 किलो भुक्की सहित गिरफ्तार

मंडी – अजय सूर्या

सरकाघाट थाना पुलिस की टीम ने एचआरटीसी की वाल्वो बस के ड्राइवर को 8 किलो 234 ग्राम भुक्की (पॉपी स्ट्रा) के साथ गिरफ्तार किया है। ड्राइवर की पहचान 45 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई है, जोकि सरकाघाट क्षेत्र के ही रोपड़ी गांव का रहने वाला है।

मिली जानकारी के अनुसार यह ड्राइवर एचआरटीसी की सरकाघाट-दिल्ली वॉल्वो बस को चलाता था और काफी समय से इसी रूट पर चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यह ड्राइवर दिल्ली से नशे की खेप यहां लाकर बेच रहा है। इसी आधार पर पुलिस काफी दिनों से इसके पीछे लगी हुई थी।

आज सुबह पुलिस ने ऐसी ही एक गुप्त सूचना के आधार पर फतेहपुर में नाकाबंदी की हुई थी। जैसे ही यह बस यहां पहुंची तो इसे चैकिंग के लिए रोका गया। पुलिस ने तलाशी के दौरान बस के फर्स्ट एड बॉक्स से 8 किलो 234 ग्राम भुक्की बरामद की।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा के बोल

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...