दिल्ली में गोलीबारी: अमेजन के सीनियर मैनेजर की हत्या, एक घायल, आधी रात को पांच युवकों ने बरसाईं गोलियां

--Advertisement--

दिल्ली के भजनपुरा में मंगलवार देर रात पांच अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार दो लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से एक शख्स की मौत हो गई। जबकि, दूसरे की हालत गंभीर है। वह अस्पताल में भर्ती है। मृतक अमेजन कंपनी का सीनियर मैनेजर था।

दिल्ली – नवीन चौहान

देश की राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। दिल्ली का भजनुपुरा इलाका मंगलवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा गया। पांच बदमाशों ने दो लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।

गोली लगने से अमेजन कंपनी के सीनियर मैनेजर की मौत हो गई, जबकि दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना भजनपुरा के गली नंबर 8 के पास हुई है। जानकारी के अनुसार, देर रात हरप्रीत गिल (36) पुत्र करनैल सिंह निवासी सी-35, गली नंबर 1, भजनपुरा और गोविंद सिंह (32) पुत्र बसंत सिंह निवासी सी-35, गली नंबर 1. भजनपुरा बाइक पर गली नंबर 8 के पास थे, इसी दौरान एक स्कूटी और एक बाइक पर सवार पांच लड़कों ने उन्हें रोक लिया। हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसा दीं और मौके से भाग गए।

घायलों को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। यहां हरप्रीत गिल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हरप्रीत गिल अमेजन में सीनियर मैनेजर था। जबकि गोविंद सिंह को गंभीर हालत में एलएनजेपी रेफर किया गया है। गोविंद सिंह हंग्री बर्ड के नाम से मोमो की दुकान चलाता है।

फिलहाल पुलिस इलाके के सीसीटीवी खंगाल रही है। साथ ही अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। गोलीबारी की घटना के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...