दिल्ली में और एक हफ्ते के लिए बढ़ा लॉकडाउन

--Advertisement--

Image

दिल्ली, शिवम

कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए राजधानी दिल्ली में जारी लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। इस लॉकडाउन की अवधि अब अगले सोमवार यानि 3 मई की सुबह तक रहेगी।

रविवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस बात की घोषणा की। बता दें कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर 36 फीसदी तक पहुंच गई है। यही वजह है कि सरकार लॉकडाउन की अवधि को एक हफ्ते के लिए बढ़ाया गया।

रविवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने एक पोर्टल शुरू किया है जो ऑक्सीजन की आपूर्ति के बेहतर प्रबंधन के लिए ऑक्सीजन निर्माताओं, आपूर्तिकर्ताओं और अस्पतालों द्वारा हर दो घंटे में अपडेट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय और राज्य की टीमें एक साथ काम कर रही हैं।

आपको बता दें कि दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। मेडिकल व्यवस्थाओं की और खाने-पीने की सेवाएं भी जारी रहेंगी। इसी दौरान शादियां भी होंगी वो भी 50 लोगों की अनुमति के साथ। इन सभी लोगों के लिए अलग से पास दिए जाएंगे।आपको बता दें कि शनिवार को रिकॉर्ड 357 कोरोना संक्रमित लोगों ने दम तोड़ा।

इसी दौरान 24,000 से अधिक नए मामले सामने आए। दिल्ली में लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर 32.27 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में एक्टिव मामलों की संख्या एक लाख के करीब पहुंच रही है। राष्ट्रीय राजधानी में अभी 93,080 एक्टिव केस हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...