दिल्ली पहुंचा बिजली महादेव रोप-वे का मसला, जेपी नड्डा से मिले कारदार और मंदिर कमेटी सदस्य

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

बिजली महादेव रोप-वे का मसला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पास पहुंचा। उनके माध्यम से बिजली महादेव के कारदार और बिजली महादेव मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार तक पहुंचाने की सिफारिश की।

जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले प्रतिनिधिमंडल ने यह गुहार लगाई है कि प्रस्तावित बिजली महादेव रोप-वे को रद्द किया जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष को एक पत्र भी सौंपा है, जिसमें बिजली महादेव द्वारा रोप-वे के लिए देववाणी में की मनाही, रोप-वे लगने से यहां रोजगार, पर्यावरण और देवआस्था पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इसका पत्र में बारीकी से जिक्र किया है।

जानकारी यह भी है कि प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बारीकी से बताया कि बिजली महादेव ने देववाणी में रोप-वे को लेकर मनाही की है। ऐसे में बिजली महादेव मंदिर कमेटी के साथ-साथ बिजली महादेव के भक्त भी रोप-वे को नहीं चाहते हैं।

वहीं, कुल्लू में बिजली महादेव के विरोध में हाल ही में और उससे पहले हुए धरने-प्रदर्शनों के बारे भी उनसे चर्चा की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल से संबंध रखते हैं और देव संस्कृति को पूरी तरह से जानते हैं। ऐसे में बिजली महादेव के कारदार की अध्यक्षता में मंदिर कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य बीते मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में मिले।

ये रहे उपस्थित

प्रतिनिधिमंडल में बिजली महादेव के कारदार विनेंद्र जंवाल, मदन पुजारी, बिजली महादेव मंदिर कमेटी के सचिव हेमराज शर्मा, जिया पंचायत के प्रधान संजू पंडित, फतेह सिंह राणा शामिल रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, मिडल ईस्ट के बिगड़े हालात पर होगी चर्चा

 हिमखबर डेस्क  प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के सभी...

फिर चर्चा में सिरमौर की अनोखी शादी || दो भाइयों की पत्नी बनने वाली है मां, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अनोखी शादी...

दर्दनाक हादसा || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पत्रकार विनोद कुमार की मौत

हिमखबर डेस्क  ऊना-भोटा मुख्य सड़क पर लठियानी के समीप एक...

8000 दीपों से जगमगाया मां बाला सुंदरी धाम, रामनवमी पर भव्य आरती से गूंजा वातावरण

हिमखबर डेस्क  रामनवमी के पावन पर्व पर उत्तर भारत के...