दस मरीजों ने करवाया सीटी स्कैन, लैब के बाहर नहीं बैठने की सुविधा

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में नई सीटी स्कैन मशीन शुरू होने के पहले दिन शुक्रवार को दस मरीजों का सीटी स्कैन हुआ।

मेडिकल कॉलेज की नई सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन बीते वीरवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वर्चुअल माध्यम से किया है।

अस्पताल में करीब ढाई साल बाद सरकारी सीटी स्कैन की सुविधा लोगों को मिलना शुरू हुई है। दूसरी ओर यहां 1.24 करोड़ रुपये की नई सीटी स्कैन मशीन और आधुनिक लैब तो कार्यशील हो गई है, लेकिन लैब के बाहर मरीजों को बैठने तक की सुविधा नहीं है।

ऐसे में सीटी स्कैन करवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करने वाले मरीज और तीमारदार लैब के बाहर भूमि आसन लगाने को मजबूर हैं या अल्ट्रासाउंड लैब को जाने वाली सीढ़ियों पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं।

क्या कहते है अधिकारी

इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि सीटी स्कैन सुविधा मिलना शुरू हो गई है। बैठने की समस्या का समाधान किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...