दर्दनाक हादसे में महिला की मौत, बच्ची सहित तीन घायल

--Advertisement--

Image

खाई में गिरी कार, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच, घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया

शिमला, जसपाल ठाकुर

प्रदेश की राजधानी शिमला में एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि एक चार साल की बच्ची सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

यह हादसा रामपुर के तकलेट की छलांडी में हुआ है। यहां एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रामपुर नंबर की एक कार शुक्रवार सुबह रामपुर की ओर जा रही थी। कार में एक पुरुष दो महिलाएं और एक चार साल की बच्ची बैठे हुए थे।

तकलेट की छलांडी ढांक पर पहुंचते ही अचानक से कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार के परखचे उड़ गए।

कार के गिरने की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में 25 साल की एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।

मृतक महिला की पहचान पिंका देवी पत्नी नवीन कुमार निवासी रामपुर के रूप में हुई है।

वहीं घायलों में नीलू देवी 54 पत्नी जीवनू राम गांव नेहरा तहसील रामपुर, शुभ राम 52 पुत्र मांगू राम गांव चबाऊ तहसील रामपुर और 4 वर्षीय मीनाक्षी पुत्री नवीन कुमार घायल हुए हैं।

सभी घायलों को इलाज तकलेच अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चला है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...