दर्दनाक हादसा : बाइक के ऊपर पलटी पिकअप जीप, युवक की मौत, पिकअप चालक मौके से फरार

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

मनाली में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। यहां अनियंत्रित पिकअप जीप के नीचे दब जाने से बाइक सवार कुचला गया। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने हादसे में मारे गए युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार परवेज पुत्र अलीजान निवासी मकान नंबर 224/3 गली नंबर 6 हाजीपुरा सरवट जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश ने शिकायत दी कि वह बाइक पर कासिम पुत्र अनीश अहमद निवासी एक मीनार वाली मस्जिद मुकरपुर खैमा उर्फ बुखारा बिजनौर उत्तर प्रदेश के साथ मनाली की तरफ जा रहा था।

जब वे वोल्वो बस अड्डे के पास से बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुई सड़क से जा रहे थे तो इस दौरान सामने से सब्जियों से लदी एक पिकअप जीप गलत साइड से आई। चालक ने अनियंत्रित जीप को सड़क से ऊपर डंगे की तरफ चढ़ा दिया, जिससे जीप पलट गई। वहीं परवेज बाइक से छिटककर सड़क पर गिर गया जबकि कासिम बाइक समेत पिकअप के नीचे आ गया।

लोगों की मदद से कासिम को जीप के नीचे से निकाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जीप और बाइक को कब्जे में लिया है तथा मामला दर्ज कर फरार जीप चालक की तलाश शुरू कर दी है।

डीएसपी केडी शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...