सुंदरनगर – अजय सूर्या
एनएच-21 पर तरोट के पास हुए सड़क हादसे में 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि वीरवार शाम तरोट के समीप तरोट निवासी एक लड़की बस से उतर कर सर्विस रोड की तरफ जा रही थी और उसी दौरान एक थार गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे के बाद घायलावस्था में बच्ची को पीजीआई रैफर किया गया था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार थार गाड़ी को नाचन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे नरेश चौहान का बेटा तुषार चौहान चला रहा था। उसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज हुआ है।

