दर्दनाक हादसा, कार के नाले में गिरने से पंचायत प्रधान समेत 3 लोगों की मौत

--Advertisement--

खाई में गिरी आल्टो कार, पंचायत प्रधान समेत तीन की मौत, मंडी में बालीचौकी के फागूधार में पेश आया दर्दनाक हादसा। 

मंडी – अजय सूर्या

मंडी जिला के तहत सराज के बालीचौकी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में पंचायत प्रधान सहित 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बालीचौकी-सुधराणी सड़क पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरे नाले में गिर गई, जिसके चलते कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई।

हादसे में मारे लोगों की पहचान खलवाहन पंचायत प्रधान उदमी राम (50), तोता राम (48) पुत्र लग्न राम, फागनू राम (65) पुत्र भद्रु सिंह के रूप में की गई है। उक्त तीनों एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। इनमें एक प्रधान का भाई और दूसरा रिश्ते में चाचा शामिल है।

जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर के समय उक्त तीनों लोग कार में सवार होकर सुधराणी से बालीचौकी की तरफ आ रहे थे। कार जब फागूधार के पास पहुंची तो चालक ने उस पर से नियंत्रण खो दिया। इसके चलते कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरे नाले में गिर गई।

कार के गिरने की आवाज सुनकर क्षेत्र के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को खाई से निकालने की कोशिश की, साथ ही इसकी सूचना तुरंत पुलिस विभाग व 108 एंबुलेंस सेवा को दी। गहरी खाई होने के कारण शवों को बहार निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा के बोल

पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बालीचौकी-सुधराणी सड़क पर हुई घटना की जांच जारी है तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...